Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

फीस माफी की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता

लक्सर: खादर विकास संघर्ष समिति ने निजी स्कूलां पर अभिभावकों को फीस के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। समिति ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूल खोले जाने तक स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग की है। बुधवार को खादर विकास संघर्ष समिति के संयोजक अंकुर गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्सर तहसील पहुंचे।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से काम धंधे बंद पडे हुए हैं। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को काम से निकाल दिया गया है। बेरोजगारी बढी है। किसानों को भी फसलों का उचित मुल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे जनता पहले से परेशान है।

ऐसे में प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों पर भारी भरकम फीस के लिए दबाव बना रहें हैं। फीस जमा नहीं कराने पर उनके बच्चों को परीक्षा से वंचित करने की धमकी दी जा रही है। शासन प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग भी स्कूलों की मनमानी पर मौन साधे बैठा है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों को फीस में रियायत मिलनी चाहिए। संगठन की ओर से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूल खुलने तक स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में भगत सिंह, मांगेराम, संत कुमार, अजय, महिपाल सिंह, नरेश, सूरज, बॉबी, गगनदीप, मधुपाल, प्रदीप, मोनू, सिताब सिंह, चरण सिंह, जगबीर सिंह, कार्तिक कुमार, सुधीर समेत बडी संख्या में शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img