Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दिन में पारा 37 पर, शाम को बारिश

  • बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन का वेस्ट यूपी में दिखा असर
  • सितंबर माह में सबसे गर्म रहा गुरुवार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन का असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई दिया। उत्तराखंड के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश और वेस्ट यूपी में कई जगह पर हुई बारिश के चलते भीषण गर्मी ने थोड़ी राहत दी है। सितंबर माह में बढ़ता तापमान आने वाले दिनों के मौसम के लिए भी अच्छा नही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार है।

गुरुवार का दिन सितंबर माह में सबसे गर्म रहा है। सुबह से ही गर्मी के चलते शहरवासी हलकान हो रहे थे। बढ़ती गर्मी के बीच तापमान भी 37 डिग्री पर पहुंच गया। साइक्लोन के चलते आए मौसम में बदलाव के कारण शाम के समय आसमान पर बादल छाने से मौसम बदल गया। जहां शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वहीं, देहात क्षेत्र में काले बादलों के बीच हल्की बारिश से ही मौसम बदल गया है।

05 7

शाम होते-होते हवा में भी नमी भरी और मौसम सुहाना होने के साथ शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। राजकीय मौसम वैधशाला पर बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 68 एवं न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा, लेकिन शाम को चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। उधर, बारिश के होने से महानगर में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण भी कम हुआ है।

जिसके चलते लोगों ने बढ़ते प्रदूषण से राहत महसूस की है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी दो दिन तक वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे तापमान में दो दिन से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। जिससे वेस्ट यूपी में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से फसलों को लाभ होगा। चारे और धान की फसल के अलावा बेल वाली फसलों को भी बारिश के होने से लाभ होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img