Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

खुशबू, महक एवं मंताशा का ‘मेरी उड़ान’ प्रतियोगिता में चयन

जनवाणी ब्यूरो |

बड़ौत: राज्य स्तरीय क्राफ्ट एवम् चित्रकला प्रतियोगिता “मेरी उड़ान” में कंपोजिट स्कूल बरनावा बिनोली ब्लॉक, बागपत की बालिका गुनगुन, खुशबू एवम् मंतशा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।

बरनावा की बालिकाओं द्वारा जुलाई माह में “मेरे परिवार “शीर्षक के ऊपर चित्रकला एवम् क्राफ्ट कार्य ऑनलाइन वॉट्सएप के माध्यम से भेजा गया। जिसमें राज्य स्तरीय पोस्टर चित्रकला एवम् क्राफ्ट प्रतियोगिता मेरी उड़ान में 100 बच्चों का चयन समिति द्वारा मानक को ध्यान में रखते हुए किया गया।

01 13

इसमें गुनगुन पुत्री योगेश कक्षा 7 की छात्रा का चयन राज्य स्तर पर हुआ। इस सफलता का श्रेय गुनगुन ने अपनी शिक्षिका श्रीमती शालू सिंह के मार्गदर्शन एवम् अपने माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। कंपोजिट स्कूल बरनावा की खुशबू, महक एवं मंताशा का चयन जिला स्तर पर हुआ।

बालिका के चयन पर कंपोजिट स्कूल, बरनावा के प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह, शिक्षिका शालू सिंह, शकीला मलिक, रुचि शर्मा, प्रीति शर्मा, रीना रानी, सरिता तोमर, जिला बालिका समन्वयक श्रीमती संगीता शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बधाई दी है।

03 7

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र द्वारा बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित करते हुए, उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय के शिक्षक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर अपने बच्चों को जरूर प्रतिभाग कराएं।

बालिकाओं के अभिभावकों ने भी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लॉकडाउन की ऐसी विषम परिस्थिति में भी बरनावा के शिक्षक बच्चों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिससे उनकी बेटियां न केवल गांव में बल्कि जिला एवं राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img