Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

सपा मुखिया ने दिए साइकिल चलने और पेड़ लगाने के सन्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस (5जून) पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बड़ी संख्या में पेड़ लगाने, साइकिल चलाने और पर्यावरण बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी खतरनाक है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबलवार्मिंग इस सदी की सबसे बड़ी समस्या है।

यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, साइकिल ट्रैक, हाई-वे, वृक्षारोपण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समाजवादी सरकार में पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित उठाए गए कदम हैं। समाजवादी सरकार ने बुन्देलखण्ड में तालाबों के पुनरुद्धार और नदियों को निर्मल बनाने के लिए कई कदम उठाए थे जिनसे पर्यावरण में काफी सुधार हुआ था, भाजपा सरकार ने सिर्फ उन्हें बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की अदूरदर्शी नीतियों की वजह से अनियोजित विकास ने स्थिति को विकराल बनाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने तालाबों की सुरक्षा और उनमें पानी के प्रवाह की व्यवस्था तो की नहीं लेकिन संरक्षण देकर दबंगों से तालाबों की जमीनों पर कब्जा अवश्य करा दिया। गोमती को स्वच्छ बनाने के साथ इसके किनारे रिवरफ्रंट की कल्पना समाजवादी सरकार की देन है जहां रोज सैकड़ों परिवार एकत्र होकर आक्सीजन लेते थे भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गोमती को दूषित तालाब बना दिया है।

यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पर्यावरण का ऐसा विनाश किया है कि वातावरण प्रदूषण का शिकार है, भू-जल नीचे जा रहा है, मौसम में परिवर्तन होने से ऋतु चक्र असंतुलित हुआ है। गर्मी बढ़ी है इससे फसलों को नुकसान पहुंचने से अन्न संकट भी हो सकता है। आक्सीजन की समस्या है, कार्बन उत्सर्जन बढ़ा है और बीमारियां बढ़ी हैं। जलवायु परिवर्तन से प्रदेश के 27 जिले संवेदनशील हैं जिससे कम बारिश होने का खतरा है। भाजपा सरकार में बीते पांच साल में वृक्षारोपण के नाम पर खाली कागजी खानापूर्ति का रिकॉर्ड बनाया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में पर्यावरण संरक्षण के उपायों को प्रोत्साहित कर जनता को जागरूक करने का काम किया गया था। राजधानी लखनऊ में लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क जनसामान्य के लिए ऑक्सीजन के मुख्य केन्द्र बनाये गये थे। समाजवादी सरकार ने साइकिल ट्रैक और गौरैया संरक्षण के अलावा लॉयन सफारी, जैव विविधता वाले अनेक पार्को और वन्य-जीव अभ्यारण्यों का बेहतर संचालन कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम
किया था।

यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जनता को स्वयं जागरूक होकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के अन्य उपाय करने होंगे तभी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन का वरदान मिल सकेगा। भाजपा सरकार की पर्यावरण संरक्षण में जरा भी रुचि नहीं है।

भाजपा केवल नफरत और बंटवारे की राजनीति में ही उलझी रहती है। भाजपा की सरकार में जल, जमीन और जंगल को तबाह कर पर्यावरण को दूषित करने का काम किया जा रहा है। सामाजिक और पर्यावरणीय वातावरण के दूषित होने से लोगों का जीवन संकट में है। जनता भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को प्रदेश को प्रदूषित कर मानवजीवन में ज़हर घोलने के लिए माफ नहीं करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img