Home Uttar Pradesh News Bijnor साईं मिलेनियम स्कूल में एबीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

साईं मिलेनियम स्कूल में एबीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

0
साईं मिलेनियम स्कूल में एबीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
  • छात्रों से बिल्डिंग व लैब फीस जमा कराने को दबाव बनाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: साईं मिलेनियम स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रों पर बिल्डिंग व लैब फीस आदि को जोड़कर लेने के लिए दबाव बनाने पर ज्ञापन देने गई एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से स्कूल प्रशासन की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कार्यकर्ता जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

एबीवीपी तहसील संयोजक ज्येष्टवीर के नेतृत्व में दिव्यांशू दहिया, सुधांशु, गौरव चौधरी, अदित कौशिक, अनिकेत भार्गव, आर्य वर्मा,अक्षित आदि कार्यकर्ता साईं मिलेनियम स्कूल में लैब व बिल्डिंग फीस को अनुचित बताते हुए एक ज्ञापन देने गए थे। जिसमें स्कूल प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें अनपढ़ बताते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी।

जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्हें स्कूल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्कूल के सामने ही सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन स्कूल के बाहर आया जहां पर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

पुलिस ने दोनों पक्षो को समझाकर मामला शांत कराया। स्कूल प्रशासक नवेद अहमद का कहना है कि कार्यकर्ताओं से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।