Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

मंत्री जयवीर सिंह को प्रयागराज मण्डल का प्रभार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री समूह के भ्रमण की उपयोगिता को देखते हुए इसे जारी रखते हुए मंत्री समूहों में आंशिक परिवर्तन किया है। इसके तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को इस बार प्रयागराज मण्डल का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूची भी दी गई है। वर्तमान में जयवीर सिंह वाराणसी मण्डल के प्रभारी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपेक्षा किया है कि पिछले भ्रमण कार्यक्रमों की तरह इस भ्रमण से भी जनता में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा एवं जनता से प्राप्त सुझावों का अपनी नीतियों में शामिल करते हुए ‘‘बनेगा यू0पी नम्बर-1’’ का संकल्प साकार करने में सफल होंगे। जयवीर सिंह को आज 1 अगस्त को लिखे गये पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उप्र सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img