Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डिप्टी सीएम संग रामपुर-बुलन्दशहर के विशेष दौरे पर पहुंचे मंत्री कपिल देव

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने उपचुनाव वाले जनपदों में विकास की रफ्तार के इंजन को हाई स्पीड देनी शुरू कर दी है।

बुधवार को जनपद की सदर विधानसभा सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ हवाई मार्ग से रामपुर और बुलन्दशहर जनपदों में दौरे पर पहुंचे। यहां उनके द्वारा जनसभाओं को भी सम्बोधित किया गया। इन दोनों जिलों में शीघ्र ही उपचुना होने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल बुधवार को लखनऊ से उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ हेलीकाप्टर में सवार होकर सबसे पहले रामपुर जनपद में पहुंचे।

यहां पुलिस लाइन के हैलीपेड पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने डिप्टी सीएम केशव प्रयाद और मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। रामपुर में करीब चार साल से अधर में लटके कोसी नदी के किनारे स्थित लालपुर पुल के निर्माण की सौगात लेकर डिप्टी सीएम यहां पहुंचे थे।

यह पुल रामपुर और टांडा के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने रामपुर और बुलन्दशहर में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत के मार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। रामपुर में स्वार विधानसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाले हैं।

इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने इन जिलों पर फोकस किया हे। इस विशेष दौरे के लिए मंत्री कपिल देव को भी जिम्मेदारी दी गयी। उन्होंने सपा नेता और सांसद आजम खां पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज आजम खां जनविरोधी नीतियों को अपनाकर जनता का शोषण करने के लिए किये गये कुकर्म की सजा भुगत रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img