Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का शामली में जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता  |

जलालाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर का सोमवार को जनपद शामली के गंदेवडा संगम पहुंचने पर ऊर्जा वि​भाग के अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कि योगी-2 सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर जनपद शामली भ्रमण के लिए पहुंचे थे। जहां गंदेवडा संगम पर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों अधीक्षण अभियंता रामकुमार, अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी, अधिशासी अभियंता उदयप्रताप सिंह, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, संदीप कुमार अवर अभियंता, अशोक कुमार आदि ने ऊर्जा राज्यमंत्री स्वागत किया।

राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने विद्युत अधिकारियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 दिन के कार्यों को लक्ष्य मानकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बिजली उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए यदि कहीं कोई समस्या है तो तुरंत उसका समाधान किया जाए।

वहीं ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर हथछोया में स्वागत, सिल्वर बैल्स स्कूल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक और एमएलसी वीरेंद्र सिंह के जसाला स्थित फार्म हाउस पर भोजन किया।

शामली को कलक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक और प्रेसवार्ता करेंगे। मायापुर फार्म हाउस कैराना पर मृगांका सिंह के आवास पर स्वागत और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारियों के साथ बैठक की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img