Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सवा करोड़ की लागत से बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र: सुरेश राणा

  • सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की लोगों को दिलाई शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रदेश सरकार में कैबिनेट सुरेश राणा ने एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते हुए कहा कि गौ संरक्षण को लेकर योगी सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना से बचने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की शपथ दिलाई।

रविावर को उप्र के गन्ना कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वृहद गौ संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया।

इस दौरान गन्ना मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का लगातार काम कर रहे हैं। उनके ही प्रयास से थानाभवन क्षेत्र में वृहद गौ संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है जिसमें लगभग 200 गोवंश का रखरखाव व पालन किया जा सकेगा जिससे किसानों को आवारा घूम रहे पशुओं से निजात मिलेगी।

साथ ही, गोवंश का भी संरक्षण हो सकेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि जब क्षेत्र में सरकार द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हो ऐसे विकास कार्यों में हम सब भी भागीदारी करें। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र को बनाने वाली कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को भी इस पुण्य के काम में गुणवत्ता व मानक के अनुरूप ही काम करने की सलाह दी।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लोगों को देश में कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि इस बीमारी को हम सभी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हम सब लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए ताकि बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। कार्यक्रम में पहुंची जिलाधिकारी जसजीत कौर ने लोगों को आश्वस्त किया की वृहद गौ संरक्षण केंद्र को गुणवत्ता के अनुरूप बनाया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, बीडीओ डा. पंकज कुमार , राजेन्द्र मादलपुर, वीरेंद्र सिंह, आनंद पुंडीर, प्रधान गौतम, संजीव, श्रीपाल, लालसिंह, जयपाल, सोहनवीर आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.