Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार किया

खेड़ामुगल में मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, एक साथी हुआ फरार

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: खेड़ामुगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर का वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।

रविवार को पुलिस ने खेड़ामुगल क्षेत्र के बचीटी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान खेड़ामुगल की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिसके बाद उन्होंने तेजी से बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने बाइक का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से 315 बोर का एक तमंचा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश देवबंद के गांव फुलास अकबरपुर निवासी गुड्डू हसन पुत्र बुंदू उर्फ तासीन है। आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी को दबिश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img