Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

लापता चल रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: पिछले सप्ताह से लापता चल रहे कोर के छात्र का शव सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार दिल्ली रोड से बरामद हुआ है। छात्र की मौत के सही कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बरामद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष देशवाल पुत्र उमेश देशवाल कोर कॉलेज का छात्र था।

बताया गया है कि छात्र शांतरशाह चौकी स्थित एक हॉस्टल में रहता था और शनिवार की शाम से वह लापता चल रहा था। लापता होने के बाद छात्र के पिता को इसकी जानकारी दे दी गई थी और वह रुड़की आ गए थे।

पुलिस और परिजन छात्र की तलाश के लिए तभी से प्रयास में जुटे थे। मंगलवार सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार दिल्ली रोड स्थित बेलडा गांव के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त छात्र आयुष देशवाल के रूप में की। मृतक छात्र के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई नरेश गंगवार ने बताया कि छात्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया है।

वहीं छात्र की मोटरसाइकिल सड़क किनारे से बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही से लग पाएगा। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img