Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मिशन शक्ति: शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

  • श्रम विभाग ने शिविर लगा कर बेरोजगार महिलाओं का पंजीयन किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: मिशन महिला शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नजीबाबाद विधानसभा के ग्राम पंचायत लाहक खुर्द में श्रम विभाग ने एक पंजीकरण शिविर लगाकर गांव में निवास कर रही बेरोजगार महिलाओं का पंजीकरण करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु ग्राम वासियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजीबाबाद ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही है। विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में वेल्डिंग, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि 40 प्रकार के कार्य करने वाले मजदूरों का पंजीकरण कराया जाता है।

उन्होंने विभाग में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही 14 विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। इस मौके पर पंजीकरण शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह एवं अरविन्द विश्वकर्मा ने संयुक्त रुप से करते हुए उन्होंने ग्राम वासियों से पंजीकरण कराकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया।

ग्राम पंचायत लाहक कला व लाहक खुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजीबाबाद ने उपस्थित लोगों से श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त किए।

इस मौके पर अरविंद विश्वकर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजू गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, राकेश प्रजापति, विद्यालय के मुख्याध्यापक मा दिलशाद अहमद, महिपाल सिंह चौहान, विशाल सिंह, जैकी खान, मोहम्मद यासीन, वीरेंद्र कुमार, बंटी कुमार, दीपक कुमार, पिंकू चौहान, राजेंद्र सिंह, बबीता देवी, कमलेश देवी, बबली रानी, फरजाना, अख्तरी, आदि ने शिविर में अपना अपना पंजीकरण कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img