जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के ग्राम लाहककला, शाहबपुरा उमराव एवं मुस्सेपुर पहुंचे सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए कुछ समस्याओं का निस्तारण कराया तथा गांव में खस्ताहाल पड़ी सड़कों को अपनी निधि से बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्य कराना उनकी जिम्मेदारी है तथा वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। उनके रहते ग्रामीणों को किसी भी समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। गांव पहुंचने पर विधायक हाजी तसलीम अहमद का स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान हामिद, मौ. जकी, सुहेल, हसीनुद्दीन, मौ. आरिफ अंसारी, मौ. सपाम, महबूब अहमद, दिलशाद मंसूरी, जाहिद अंसारी, अनवर खां मंसूब, एजाज अंसारी, नईम मकरानी, मेहताब अहमद, इजी. शादाब हैदर, मरगूब अहमद, मौ० हलीम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

