Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने से वंचित किसानों से मिले विधायक

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली क्षेत्र के काफी संख्या में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने से रह गए किसानों के लिए बुधवार को विधायक सहेन्द्र सिंह ने अपने आवास जय पार्वती ग्लोबल स्कूल के निकट एक शिविर का आयोजन कराया।

इस शिविर में किसान सम्मान निधि से संबंधित अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल किया।

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला में स्थित आवास आयोजित  किसान सम्मान निधि के शिविर में काफी संख्या में ऐसे किसान पहुंचे, जिनकी किसान सम्मान निधि की धनराशि उन्हें नहीं मिली।

इस शिविर में किसानों ने अपनी किसान सम्मान निधि का स्टेट्स दिखाया। कुछ किसानों के बैंक में किस्त आई हुई थी। लेकिन पासबुक में एंट्री ना होने के कारण उन्हें लगा था कि उनकी किस्त अभी तक नहीं आई है। जबकि अधिकांश किसानों का डाटा एनपीसीआई में आधार लिंक ना होने के कारण पेंडिंग था।

सभी किसानों को लिखकर दे दिया गया एवं उनके डाटा में जो कमियां पाई गई उसके निर्देशानुसार समाधान किया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, प्रभारी एसडीओ कृषि तेजपाल सिंह चौहान व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। वहीं शिविर में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधायक के भाई नरेन्द्र सिंह, सूबे सिंह, सुभाष चौहान आदि ने अधिकारियों को उनके द्वारा लगाए गए शिविर की सराहना की। विधायक सहेन्द्र सिंह ने बताया कि यह शिविर उन्होंने किसानों के हित में लगाया है। उन्हें काफी शिकायत मिल रही थी कि उनकी धनराशि खाते में नहीं आई है। इसी तरह के एक शिविर को बिनौली में और अगले शिविर को छपरौली में आयोजित कराएंगे। जिससे किसानों को अधिक परेशानी न हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img