- अदालत में वादी के बयान किए गए दर्ज, रहीं सुरक्षा
- झिंझाना में बिजली विभाग के एसडीओ से मारपीट का मामला
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: विद्युत विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में सपा विधायक नाहिद हसन को तारीख पर कोर्ट में हाजिर हुए। इस दौरान वादी के बयान भी कोर्ट में दर्ज किए गए। कोर्ट में विधायक की पेशी की अगली तारीख 13 जनवरी लगी है। विधायक की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहें।
शनिवार को कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की विद्युत विभाग के एसडीओ पर हुए जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में को तारीख थी। जिस पर विधायक अपने अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए। करीब डेढ़ घंटे तक विधायक कोर्ट में मौजूद रहे। मुकदमे के वादी विद्युत विभाग के एसडीओ नाजिम अहमद भी कोर्ट में पहुंचे और उक्त प्रकरण में बयान दर्ज कराए।
इस मामले में विधायक नाहिद हसन की अगली तारीख 13 जनवरी 2023 लगी है। वहीं विधायक के कोर्ट में पेश होने के चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति को जाने नहीं दिया।

