Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

विधायक सहेंद्र सिंह ने किया नवनिर्मित नलकूपों का लोकार्पण

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: विकास खंड बड़ौत के किशनपुर बिराल व इब्राहिमपुर माजरा में नलकूप खंड पश्चिम बागपत क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले नलकूप संख्या 153 वाईजी व 151 वाईजी का छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह लोकार्पण किया। इन नलकूपों का निर्माण राज्य सरकार की 2000 नलकूप योजना के अंतर्गत किया गया।

लोकार्पण के दौरान विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों नलकूपों से 100 हेक्टेयर कृषि भूमि का सिंचन होगा तथा क्षेत्र के 50 से अधिक कृषक निःशुल्क सिंचाई लाभ ले पायंगे। कृषि एवं कृषकहित में निःशुल्क सिंचाई हेतु नलकूपों की स्थापना की गई है। नलकूप विभाग द्वारा सिंचाई हेतु निःशुल्क जलापूर्ति उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्रालय के संकलन को कृषक बंधुओ के बीच पूर्ण करने की प्रतिबद्धता प्रकट की गई।

लोकार्पण कार्यक्रम में नलकूपों से संबंधित किसानों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के साथ ग्रामीणों एवं विधायक ने नलकूप संख्या 153 वाईजी किशनपुर बराल के कंपाउंड में अवर अभियंता ओमप्रकाश के साथ पौध रोपण भी किया।

इस मौके पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार वर्मा, सहायक अभियंता सौरभ चौधरी,अवर अभियंता पृथ्वीराज शर्मा, सुभाष, सतीश, हरबीर, विकास, अनिल अन्य गणमान्य किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img