Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 11 हजार की लाइन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समाने वाले श्रमिक के परिजनों को विधायक संगीत सोम ने एक लाख रुपए की नगदी से सहायता की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से भी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

गौरतलब है कि गत दिनों कस्बे में मवाना खतौली मार्ग स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करते समय पूर्व सभासद विनोद सैनी का पुत्र विशाल करंट प्रवाहित 11 हजार की लाइन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया था। बुधवार को क्षेत्र के विधायक ठाकुर संगीत सोम ने पूर्व सभासद विनोद सैनी के घर पहुंच कर घटना के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए निजी तौर पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की। विधायक संगीत सोम ने कहा कि वे शासन से भी पीड़ित परिवार को मदद दिलाएंगे। इस मौके पर गौरव प्रधान, सय्यद ईसा, राजकुमार बड़ागांव, अशोक, भोपाल, अनुज सैनी, अश्वनी बिश्नोई भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img