जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत से पूरे देश मे लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। मेरठ में लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी से गयी।
इस किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की और से देशभर में कई शहरों में आज ऑक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया व वर्चुअल माध्यम से सभी अन्य जिलों के ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ किया।
मेरठ में कैन्ट अस्पताल, जिला अस्पताल समेत कई जगह ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ। कैन्ट अस्पताल में ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर, कैन्ट बोर्ड सीईओ नवेंद्र नाथ, संसद राजेन्द्र अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

