Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, 31 विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार से संसद का मानसून सत्र  शुरू हो रहा है। इस साल के मानसून सत्र में 31 विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर संसद का ये सत्र पूरी तरह से हंगामेदार होने की सम्भावना जताई जा रही है। हालांकि, केंद्र इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विपक्ष के तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के लिया तैयार है।

वहीं, संसद का मानसून सत्र के लिए कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।बता दें कि किसी मुद्दे पर ध्यानकेंद्रित करने के लिए और जनहित से जुड़े मुद्दे पर तुरंत चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया जाता है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते दिन यानि बुधवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मुद्दों को सरकार के सामने रखा। इस दौरान विपक्ष की तरफ से मणिपुर हिंसा, महंगाई और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे रखे गए। विपक्ष की इन मांगों पर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार चाहती है कि सदन सुचारू रूप से चले, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img