Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मोर्गन पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

जनवाणी ब्यूरो |

मुंबई: केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीएसके ने फाफ डुप्लेसिस के नाबाद 95 रन और दीपक चाहर के चार विकेट की मदद से बुधवार की रात को केकेआर पर 18 रन से जीत दर्ज की थी। इस बड़े स्कोर वाले मैच में सीएसके ने तीन विकेट पर 220 रन बनाए।

इसके जवाब में केकेआर 202 रन पर आउट हो गया। आईपीएल ने बयान में कहाकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडिमय में आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। बयान के अनुसार टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला मामला है इसलिए मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img