Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मां जूझ रही कैंसर से, बेटा लेकर पहुंचा रजिस्ट्री कार्यालय

  • करोड़ों की प्रॉपर्टी का है मामला, खबर मिलने पर जा पहुंचा दूसरा भाई भी
  • रजिस्ट्री कार्यालय पर जमकर हंगामा, रजिस्ट्री होल्ड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंसर से तिल-तिल मर रही मां को बजाए अस्पताल ले जाने के लोभी कलयुगी बेटा करोड़ों रुपये कीमत की प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को रजिस्ट्रार आफिस लेकर पहुंच गया। इतना ही नहीं वहां प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के कागजात भी तैयार हो गए। रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होती, तभी एकाएक दूसरा भाई पत्नी के साथ वहां आ धमका और हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे को देख रजिस्ट्री आफिस के अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने मामले की नजाकत को देखते हीुए रजिस्ट्री की कार्रवाई को होल्ड कर दिया।

साथ ही मौत की कगार चल रही मां का पहले इलाज कराने की नसीहत देकर लौटा दिया। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट हो गई। इस दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया क्या दुनिया में ऐसी भी औलात होती है जो कैंसर से बीमार तिल-तिल मर रही मां को बजाए अस्पताल ले जाने के बजाए रजिस्ट्री कार्यालय लेकर पहुंच जाए। रजिस्ट्री कार्यालय पर एक युवक मां को एंबुलेंस में लेकर पहुंचा। अभी लिखा पढ़ी चल ही रही थी कि अचानक तभी पीछे से छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ आ धमका और हंगामा खड़ा कर दिया।

फैमिली ड्रामा शुरू हो गया। वहीं, हंगामा होने पर रजिस्ट्री रुक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी चंद्रप्रभा (74) के दो बेटे संजीव और राजीव हैं। चंद्रप्रभा ने 280 गज का प्लाट राजीव के बेटे यानी पोते के नाम कर दिया था। अब संजीव अपनी मां चंद्रप्रभा के नाम प्लॉट को अपने नाम करने चाहता था, जिसके लिए वह अपनी बीमार मां को लेकर अस्पताल ले जाने से पहले रजिस्ट्री कार्यालय लेकर पहुंच गया। इसकी जानकारी लगने पर चंद्रप्रभा का दूसरा बेटा राजीव भी अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंच गया।

मेडा की टीम पर किसानों का हमला, भागकर जान बचाई

मेरठ: लोहिया नगर में जमीन पर कब्जा लेने गई मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम को गुस्साए किसानों ने दौड़ा दिया। मेडा की टीम ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए किसानों को लाठी फटकार के खदेड़ा। इसके बाद टीम ने अपनी जमीन पर कब्जा लिया। मेडा के सचिव आनंद कुमार का कहना है कि टीम ने अपनी 15 बीघे जमीन कब्जा मुक्त करा ली है। कब्जा करने वालों के खिलाफ लोहिया नगर में तहरीर भी दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि किसान बिना वजह मेडा की जमीन पर अवैध कब्जा किये हुए थे। तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि लोहिया नगर ए पाकेट गुर्जर चौक पर मेडा के खाली पड़ी करोड़ों रुपये की 15 बीघे जमीन पर किसानों ने अवैध कब्जा कर लिया। जबकि मेडा ने वहां पर अपने कॉमर्शियल प्लाटों का आवंटन कर दिया है। किसान आंवटियों को प्लाट पर कब्जा नहीं दे रहे थे। आवंटियों ने मेडा अधिकारियों से किसानों के अवैध कब्जे की शिकायत की। किसानों से जमीन पर कब्जा हटाने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार ने एसएसपी से पुलिस फोर्स मांगा। शनिवार सुबह भारी फोर्स के साथ मेडा के सचिव, अपने आठ इंजीनियर व चालीस मेट के साथ बुलडोजर लेकर लोहिया नगर पहुंचे।

बुलडोजर देखकर भारी संख्या में काजीपुर के किसान मेडा की टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां पर पहुंचे। वह बुलडोजर के आगे लेट गए। उन्होंने कहा कि अभी किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। मेडा की टीम जमीन को जबरन खाली करवा रही है। इसके बाद गुस्साए किसानों ने टीम को दौड़ा दिया। जिससे मेडा अधिकारियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। उनहोंने किसानों को लाठी फटकार कर खदेड़ा।

इसके बाद टीम ने किसानों ने अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराई। काजीपुर के रहने वाले किसान नेता गौरव गुर्जर का कहना है कि मेडा ने जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। जमीन किसानों की है। मेडा टीम उनसे जबरन कब्जा ले रही है। वहीं, मेडा के सचिव आनंद कुमार का कहना है कि मेडा की टीम ने किसानों से कब्जाई जमीन पर अपना कब्जा ले लिया है। कई आवंटियों को मौके पर कब्जा भी दे दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img