Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मौहत्सीम को मिस्टर व ईशा को मिस फ्रेशर का मिला खिताब

  • विवेक कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुई फ्रेशर पार्टी
  • बीसीए में प्रथम आने पर रितिक व अर्पित को कालेज प्रशासन ने दिए उपहार

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कॉलेज के कम्प्यूटर साईंस विभाग में बीसीए द्वितीय एंव तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के बीच बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया। विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन के स्पंदन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम के बीच एक-दूसरे से फिल्म जगत से जुडे सवाल भी पूछे और सभी ने खूब आनंद लिया। इसमें बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र मौहत्सीम अहमद को मिस्टर फ्रेशर एवं बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रा ईशा गोयल को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया।

25 2
कार्यक्रम का आरम्भ विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, विता अधिकारी धमेन्द्र अग्रवाल, विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन की प्राचार्य डा. दिप्ति डिमरी, कॉलेज आफ लॉ के प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी, कॉलेज आफ फॉर्मेसी डॉ. सोरभ शर्मा, कॉलेज आफ आयुर्वेदा के प्राचार्य डॉ. संदीप अग्रवाल एवं विवेक कॉलेज के कॉडिनेटर डॉ. हितेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र-छात्राओं की सफलता पर निर्भर करता है। इसके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। सचिव दीपक मित्तल कॉलेज ने अनुशासन के लिये कुछ महत्व पूर्ण बाते बताई जिसका उपयोग कर छात्र-छात्राएं समाजिक भागीदारी में अपना योगदान दे सके एवं प्रोफेशनलजम आपके व्यक्तित्व में झलके यही प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में बीसीए प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रितिक गर्ग और द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित कुमार को विवेक कॉलेज के सचिव दीपक मित्तल, फाईनेशियल एडवाइजर अनिल शर्मा, प्राचार्य डा. दिप्ती डिमरी एंव विभागाध्यक्ष के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रोग्राम समन्वयक प्रांशु कुमार द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रैम्प शो किया। इसमें बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र मौहत्सीम अहमद को मिस्टर फ्रेशर एवं बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रा ईशा गोयल को मिस फ्रेशर का खिताब दिया।

अंत मे प्रांशु कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जितेन्द्र कुमार वर्मा, डा. सर्वेश शितल, प्रज्ञा राजपूत, निधि शुक्ला, प्रेरण वर्मा, सजल अग्रवाल, गौरव, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img