Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

MP in Fighter Plane Crash: मुरैना में वायुसेना के दो विमान हुए क्रैश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज यानि शनिवार की सुबह एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके पहुंच गया।

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विमानों सुखोई-30 और मिराज 2000 ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से हादसे को लेकर बातचीत कर जानकारी ली है। जिला मुरैना के डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।

आपको बता दें कि घटना के बाद वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है, जो यह देखेगी कि क्या दोनों विमान आपस में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं या फिर किसी और कारण से।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे। जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। बताया जा रहा है कि दो पायलट सुरक्षित हैं, जबकि एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर तीसरे पायलट की लोकेशन पर पहुंच रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img