Home Uttar Pradesh News UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

0
3

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया।

घटना का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी अपनी बलेनो कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के पास पहुंची, बदमाशों ने पहले से घात लगा रखा था और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

उच्च अधिकारियों का निरीक्षण

बताया गया कि एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है।

जांच का दायरा

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही वारदात के कारणों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here