Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

साव की पारी से मुंबई फाइनल में

  • दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को पांच विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान पृथ्वी साव के 165 रन की मदद से मुंबई ने कर्नाटक को 72 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।

मुंबई का सामना रविवार को फिरोजशाह कोटला पर फाइनल में उत्तर प्रदेश से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को पांच विकेट से हराया। मुंबई ने साव की शानदार पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम 250 रन पर आउट हो गई।

साव ने कर्नाटक के अनुभवहीन गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक जड़ डाला । उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और सात छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 105, पुडुच्चेरी के खिलाफ नाबाद 227 और सौराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 185 रन बनाए थे।

साव के नाम इस टूर्नामेंट में 754 रन हो गए हैं जो राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में एक ही सत्र में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (06) जल्दी आउट हो गए लेकिन साव ने दूसरा छोर संभाले रखा। विकेटकीपर आदित्य तारे (16) के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने इस साझेदारी को तोड़ा। साव ने अपना लगातार दूसरा शतक सिर्फ 79 गेंद में पूरा किया। शम्स मुलानी ने उनका पूरा साथ देते हुए 45 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज वी विशाख ने 56 रन देकर चार विकेट लिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img