Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

छवि सुधारने को नगरायुक्त ने कसी कमर

  • कंकरखेड़ा में मार्शल पिच रोड की खुदाई कर जांची गई सड़क की गुणवत्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगरायुक्त मनीष बंसल ने नगर निगम की छवि सुधारने को कमर कस ली है। हालांकि महकमे पर विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त से लेकर शहर को स्वच्छ रखने के बजाए नरक बनाने तक के आरोप लगतार लगते रहे हैं। अब इन आरोपों से पार पाने के लिए निगम प्रशासन ने शहर में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुधार का बीड़ा उठाया है। अफसर इसमें कितने कामयाब हो पाएगें यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर फिलहाल विभागीय मुखिया की पहल से विभाग में हलचल जरुर पैदा हो गई है।

15 11

गौरतलब है कि नगरायुक्त मनीष बंसल ने निगम के निर्माण विभाग को निर्माण सामग्री की मौके पर ही जाँच करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं नगरायुक्त की ओर से सभी अभियंताओं को निर्माण विभाग की खराब छवि को सुधारने की सख्त हिदायत दी गई। नगरायुक्त ने साफ तौर से इंजीनियरों को कहा कि निर्माण कार्यों में लापारवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सख़्ती के असर की बानगगी सोमवार को दिखाई दी।

कंकरखेड़ा क्षेत्र की मार्शल पिच सड़क के कार्य में निर्माण सामग्री की जाँच करने के निर्देश दिए मिलते ही विभागी दल तत्काल मौके पर दौड़ा। बकायदा रोड कटर मशीन से सड़क की खुदाई कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की हैं। बताया गया है कि तारकोल सड़क की जांच में मोटाई नगर निगम के मानक के अनुरुप मिली है। बाकी जो सैंपल लिए गए हैं उनको जांच के लिए भेजा जाएगा।

संजीव धामा की कंस्ट्रेशन कंपनी ने बनाई सड़क

कंकरखेड़ा क्षेत्र की मार्शल पिच सड़क का निर्माण सरधना से बसपा प्रत्याशी संजीव धामा की कंस्ट्रेशन कंपनी एसआर इंटरप्राइजेज ने किया है। सड़क बनाने में कम गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाए जाने की शिकायत के बाद नगरायुक्त मनीष बंसल ने सड़क की जांच कराई है। इसके अलावा तीन अन्य सड़कों की जांच भी कराने के लिए निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

सड़कों की जांच के लिए निगम ने खरीदे औजार

मुख्य अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि सड़कों के कार्य की जांच करने के लिए नगर निगम ने रोड कटर मशीन, कम्पैक्शन स्ट्रेंक्थ टेस्टिंग मशीन और बटूमेन टेस्टिंग मशीन खरीदी है। इन मशीनों के माध्यम से ईंट, इंटर्लाकिंग टाइल की गुणवत्ता जाँच के साथ साथ बटूमेन रोड की जाँच भी नगर निगम अपने स्तर पर ही करेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने कंकेरखेडा मार्शल पिच की सड़क की कोर कटिंग करके सैम्पल लिया गया। नगरायुक्त ने इस सड़क की नाली की खराब गुणवत्ता के चलते नाली तोड़ने और सड़क की जाँच करने के निर्देश दिए थे।

कूड़ा प्रबंधन को घर-घर सर्वे आज से

शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए मंगलवार को सर्वे अभियान की शुरुआत साकेत कॉलोनी से होगी। कूड़ा प्रबंधन के लिए पहले चरण में सूरजकुण्ड डिपो के 25 वार्डों को शामिल किया गया है। सर्वे अभियान का प्रारंभ नगरायुक्त मनीष बंसल वार्ड-32 से करेंगे।

17 13

साकेत कॉलोनी में किसी एक मकान पर पहला क्यूआर कोड लगाकर नगरायुक्त द्वारा सर्वे का श्रीगणेश किया जाएगा।नगर निगम ने शहर से कूड़ा कलेक्शन का करार पुणे की बीबीजी इंडिया लिमिटेड से किया है। मंगलवार को कूड़ा प्रबंधन के लिए पहले चरण में कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे शुरु किया जाएगा।

इस चरण में सर्वे के लिए 25 वार्ड शामिल किए गए हैं। इनमें हापुड़ रोड, मवाना रोड, किला परीक्षितगढ़ रोड, गढ़ रोड इलाके के वार्ड हैं। नगरायुक्त मनीष बंसल द्वारा सुबह 11 बजे साकेत में मकान पर क्यूआर कोड लगाकर सर्वे अभियान का प्रारंभ किया जाएगा। बता दें कि, नगर निगम घर-घर से कूड़ा कलेक्शन का चार्ज वसूलेगा। शुल्क के लिए अलग-अलग क्षेणी बनाई गई है। प्रतिमाह कूड़ा कलेक्शन योजना से जोड़ने वाले घर, दुकान, अस्पताल, विवाह मंडप, माल्स, उद्योग इकाईयों से शुल्क लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img