जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कडाके की सर्दी के कारण एसडीएम शिव प्रकाश यादव के आदेश पर अधिशासी अािकारी इंद्रपाल यादव के निर्देश पर कांधला तिराहे पर नलकूप नम्बर 4 के परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है। पहले रैन बसेरा नगर पालिका परिसर में था, लेकिन नगर पालिका परिसर कस्बे के अंदर होने व वहां की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं होने के चलते रैन बसेरा नगर के कांधला तिराहे पर मुख्य मार्ग पर बनाया गया है। उक्त रैन बसेरे में 8 बिस्तर लगाए गए हैं। महिला व पुरुष मुसाफिरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे में गर्म लिहाफ, पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था है।

