- इकलौता बेटा रहता है अहमदाबाद
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: शुक्रवार की सुबह थाना नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत हाजरा उम्र करीब 62 वर्ष पत्नी साबिर अली निवासी ग्राम सत्तार वाला थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर की अपने घर में सोते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले पर धारधार वस्तु से वार कर हत्या कर दी। मृतका का इकलौता पुत्र अहमदाबाद में नौकरी करता है तथा वह घर पर अकेली रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल निरीक्षण किया गया है।
शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर थाना नगीना देहात पर अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन टीमें लगायी गयी है।

