Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मामूली बात पर ईंट मारकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: थाना क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद में नशेड़ी युवक ने देवस्थान पर एक युवक के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद में गांव के बाहर देवस्थान स्थित है।

शुक्रवार की रात्रि लगभग 12 बजे एक युवक खून से सने हुए हाथों के साथ अकबराबाद स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा तथा उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने ईंट मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था।पुलिस कर्मी युवक को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए लेकिन चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी फरमान पुत्र शफीक निवासी ग्राम अकबराबाद नशेड़ी बताया जाता है।

थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। दोनों व्यक्ति सिगरेट पी रहे थे सिगरेट को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ। हत्यारोपी युवक फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img