जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: मंगलवार को पालिका ने पुलिस प्रशासन की मदद से धामपुर कालागढ़ मार्ग अतिक्रमण के खिलाफ जबदरदस्त अभियान चलाया। पालिका के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अधिकांश दुकानदार सामान दुकानों के भीतर न रखकर सड़क किनारे रखकर बैठ जाते हैं।
कई लोगों ने ठेले लगाकर मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। जबकि कई सड़क किनारे डालकर रेता, बजरी बेच रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था। वाहन चालकों को अतिक्रमण की वजह से परेशानी होती थी। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
पालिका ने जेसीबी से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जे में ले लिया। बिना अनुमति के कई होर्डिंग्स को जब्त कर लिया गया। पालिका ने अतिक्रमकारियों से भारी जुमार्ने की राशि भी वसूल गई।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

