नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज बुधवार को दिल्ली में एनडीए गठबंधन दलों की बैठक की गई। इस दौरान में घटक दलों के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए गठबंधन दलों का नेता चुना गया। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया।
एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल रहे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक के खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी।
#WATCH | NDA leaders held a meeting today at 7, LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/xuxjDjYKaI
— ANI (@ANI) June 5, 2024
शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल रहे
एनडीए की बैठक से पहले, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।



