जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: लोकसभा सांसद वरुण गांधी द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पड़ी के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी करते हुए बालकिशन पुर चौक पर वरुण गांधी का पुतला फूंका।
गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाल किशनपुर चौराहे पर एकत्र हुये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरदार वीएम सिंह 262 किसान संगठनों की संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा 30 वर्षों से किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

सांसद वरुण गांधी द्वारा उनका अपमान किसान व मजदूरों का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंकने के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह, विजेंदर सिंह, हितेंद्र सिंह, अमर सिंह, मनीष, वेदप्रकाश, सुजान सिंह, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।

