जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग के तत्वावधान में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति आमजन को जागरूक और उनका लाभ अर्जित करने के उ्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से एलईडी युक्त प्रचार वाहन को झण्डी दिखा कर रवाना किया।
डीएम रमाकांत पाण्डेय ने गुरूवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कोशल विभाग में संचालित योजनाओं एंव कार्यक्रमों के प्रति कलैक्ट्रेट परिसर में एलईडी युक्त प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कलैक्ट्रेट परिसर में आयाजित कार्यक्रम में बताया कि कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अल्प शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कराकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है।
मिशन द्वारा विभिन्न कोशल प्रशिक्षण योजनाओं के माध्यम से विगत छह वर्षों में निरंतर इस दिशा में सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष लगभग दो लाख 60 हजार युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया, जिसके सापेक्ष एक लाख से अधिक युवा एवं युवतियों को विभिन्न संस्थाओं में रोजगार मुहैय्या कराया गया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास मिशन को मिशनरी भावना के साथ और अधिक गुणवत्ता के साथ संचालित करें और ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नन्द किशोर, उपजिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा, प्रधानाचार्य आईटीआई मुकेश कुमार शर्मा, प्रबंधक कौशल विकास आशीष कुमार, राकेश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

