- दस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली के दस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपनाएं।
सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली द्वारा पूर्वी यमुना नहर पुल स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के निकट स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में 10 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा अपने आप में एक पूर्ण चिकित्सा है।
आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा की तेजी से लोगों का रूझान बढ़ रहा है। शिविर में प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक योग प्रशिक्षक श्रीपाल धामा एवं डा. रामअवतार तायल ने योग कराया एवं मुख्य चिकित्सक डा. सतीश कुमार गर्ग और डा. राज तायल की देखरेख में मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार दिया गया। शिविर का संचालन संस्था के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा तथा सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया।
शिविर में गिरीशचंद गर्ग, हरीश अत्री, नरेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, सतीश शर्मा, चंदकुमार शर्मा, विनोद गोयल, देवेन्द्र आचार्य, संतोष संगल, महीपाल पुरोहित, श्यामलाल शर्मा, मदन लाल, सुभाष शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अशोक गर्ग, सरोज तोमर, बीरबल सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।

