Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट को जमीनी निशान व टारगेट की पहचान का प्रशिक्षण दिया

  • रमा जैन में एनसीसी कैडेट को दूसरे दिन परेड के नियम बताएं
  • रायफल व एसएलआर के रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: रमा जैन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट के पांचदिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को एनसीसी का महत्व समझाते हुए प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता ने कहा कि एनसीसी अनुशासन में रहने के साथ साथ टीम भावना से भी काम करने की प्ररेणा देती है। इस मौके पर छात्राओं को एनसीसी के संबंध में विभिन्न टिप्स दिए गए। एनसीसी की 55 छात्राओं ने एनसीसी का प्रशिक्षण लिया।

रमा जैन कालेज परिसर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन 9 वी यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मुरादाबाद सेपीआई स्टाफ के सीएचएम जसपाल ने प्रशिक्षण में कैडेटस को ड्रिल कराना व उनको रायफल खोलने व रायफल को जोड़ने तथा रायफल 0.22 की पूरी जानकारी के साथ दूसरे दिन सभी कैड्टस को रायफल की सफाई के संबंध में विस्तार से बताया।

साईड सैटिंग, रायफल 7.62 एमएम सहित शस्त्रों के रखरखाव के संबंध में भी जानकारी दी। ड्रिल में खुली लाइन, निकट लाइन व खड़े खड़े सैल्यूट करने के संबंध में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा जमीनी निशान, टारगेट की पहचान, उसका ज्ञान के संबंध में विस्तार से बताया। इस मौके पर निदेशक डा. के सी मठपाल, प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता, एनसीसी कैप्टन डा. सविता सक्सेना आदि शामिल रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img