Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स ने यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

  • परिवहन विभाग के निर्देशन में निकाली वीवी इंटर कॉलेज से रैली

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत शहर के वीवी इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ मुंशीलाल ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद विद्यालय से यातायात जागरूकता रैली का निकाली गई जिसमें एनसीसी एवं स्काउट के कैडेट्स ने नागरिकों को यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

गुरूवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत परिवहन व यातायात पुलिस द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ मुंशीलाल, विद्यालय के शिवचरण संगल, यातायात प्रभारी भंवर सिंह, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

उन्होंने कहा कि यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। सावधानी हटने से ही दुर्घटनाएं होती है। उन्होने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्लोगन और जागरूकता पम्फलेट के माध्यम से नागरिकों को यातयात के नियमों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर वीवी इंटर कॉलेज कॉलेज के एनसीसी प्रभारी रजनीश कुमार, आरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, डा. अनुराग शर्मा, प्रवर्तन कर्मचारी रविंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img