Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एनसीसी की बी प्रमाण पत्र परीक्षा का किया आयोजन

जनवाणी संवाददाता।

मुजफ्फरनगर: 82 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में जनपद के विभिन्न संस्थाओं की एनसीसी कैडेट्स की बी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया परीक्षा में 337 कैडेट्स उपस्थित रहे विभिन्न कारणों के चलते सात कैडेट्स ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया।

रविवार को विद्यालय प्रांगण में एनसीसी की बी प्रमाण पत्र परीक्षा के परीक्षा प्रभारी कर्नल कालरा ने कहा कि एनसीसी सैन्य विभाग का अभिन्न अंग है।

इसे कैडेट्स में देश एवं समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है इससे पूर्व विभिन्न संस्थाओं जनता इंटर कॉलेज भोपा, अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, लाला जगदीश प्रसाद, कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, चौधरी छोटू राम महाविद्यालय, सनातन धर्म महविद्यालय, डीएवी महाविद्यालय के कैडेट्स को दो चरणों की परीक्षा से गुजरना पड़ा।

प्रथम चरण में लिखित परीक्षा एवं द्वितीय चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में क्रेडिट स्कोर ड्रिल मानचित्र अध्ययन ऑप्टिकल ट्रेनिंग फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट सर्विस प्रोटेक्टर आदि चरणों से गुजर ना पड़ा।

परीक्षा प्रभारी एडम ऑफिसर कर्नल अनूप कुमार, डॉ विजय ढाका, कैप्टन अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ श्याम नारायण सिंह, लेफ्टिनेंट आदेश कुमार, लेफ्टिनेंट राजकमल वर्मा, लेफ्टिनेंट ललिता रानी लेफ्टिनेंट बेगराज सिंह इंदर सिंह, स्वदेश वर्मा, सूबेदार मेजर गुरदीप सिंह, सूबेदार मोहिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img