Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

  • ऊन तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम दी चेतावनी
  • विभिन्न विभाग की 33 शिकायतों में चार मौके पर निस्तारित

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: ऊन तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 4 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्यवाही चेतावनी दी।

मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सुर्किति माधव ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

मंगलावार को कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। गांव भंभेडी शाहपुर के आदेश, श्रीपाल, ब्रहम सिंह, मेनपाल, पीतम, राकेश आदि किसानों ने खराब पड़ी सरकारी ट्यूबवेल न0 125 को ठीक कराने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी ऊन, मणि अरोड़ा, तहसीलदार एचडी पंवार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

29 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण

मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में एसडीम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें आई। इस दौरान अवैध कब्जे हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, राशन कार्ड बनवाने व चकरोड पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाने सहित बिजली बिल माफ कराने से संबंधित कुल 29 शिकायतें आई। जिनमें से अधिकारियों द्वारा 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बीडीओ कृष्ण गोपाल चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश व तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img