Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शिकायतों के निस्तारण में लापवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

  • संपूर्ण समाधान दिवस में 105 में 14 शिकायतों का निस्तारण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 105 फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी जिनमें से मौके पर महज 14 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।

डीएम-एसपी के समक्ष 41 शिकायतें आई

ऊन: शनिवार को ऊन तहसील में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 41 शिकायतें पत्र निस्तारण हेतु रखे गए। प्राप्त शिकायती पत्रों में से मात्र 05 शिकायत का मौके पर निस्तारण संभव हो पाया जबकि शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की किए जाने की चेतावनी दी।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारी को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ऊन निकिता शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img