Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंस गया गुलदार

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: गांव मुर्शदपुर दिल्ली के जंगल में लगाए गए जाल में एक गुलदार फंस गया ।गुलदार की दहाड़ को सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। कुछ किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो जाल में गुलदार फंसा हुआ दिखाई दिया। गुलदार के फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी गई मगर उनके आने से पहले ही गुलदार भाग गया।

गांव मुर्शदपुर दिल्ली निवासी जबर सिंह व हरज्ञान सिंह के खेत की मेढ पर जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा था। बताया जाता है कि जंगली सुअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक गुलदार फंस गया ।गुलदार की दहाड़ सुनकर उसके फंसे होने की पता चला ।गुलदार की दहाड़ से जंगल में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गयी।

कुछ किसानों ने मौके पर जाकर देखा और गुलदार के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को दी।मौके पर जाकर पुलिस ने ग्रामीणों को घर भेज दिया वही वन कर्मी नरेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों की दी।

अधिकारियों के निर्देशन पर वन कर्मी नरेश सिंह आदि पिंजरा लेने के लिए धामपुर क्षेत्र चले गए।मगर जब तक वह वापस आये तब तक गुलदार वहां से भाग गया। उधर गुलदार के भागने के बाद किसानों में भय व्यापत है। वह अपने अपने खेतों में जाने से डर रहे है। वन कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।

जंगली सूकर का शिकार करने के लिए जाल लगाया गया था। गुलदार के जाल मे फंस जाने पर इसका खुलासा हुआ है कि कुछ लोग जंगल मे अवैध रूप से जंगली पशुओं का शिकार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img