Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आइपीएल मिल में नए पेराई सत्र का शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: मंगलवार को शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) में नए पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ हवन-पूजा कर विधि विधान के साथ किया गया। मिल महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर नए सत्र का शुभारंभ किया।

इस दौरान शुगर मिल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार व तितावी थाना प्रभारी कपिल देव ने यहां मौजूद किसानों के साथ चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र की शुरूआत की। इससे पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने मिल स्टाफ के साथ मिलकर सर्वप्रथम भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर आने वाले सतपाल पुत्र भंवर निवासी मांडी व ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर पहुंचे सुबोध कुमार पुत्र राजसिंह निवासी तितावी का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें लिफाफे में नकद इनाम देकर सम्मानित किया। मिल अधिकारियों, सामाजिक लोगों व एवं किसानों द्वारा भी तौल कांटे पर नारियल पूजा के बाद चेन में गन्ना डाला गया। चीनी मिल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि यह मिल किसानों की है।

किसान मिल में साफ सुथरा गन्ना लेकर आए। उन्होंने कहा कि मिल किसानों से ही है और किसानों की हितैषी है। किसानों के सम्मान में कहीं कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आशा जताई कि इस सत्र में पिछले सत्र के मुकाबले अधिक गन्ने की पैराई की जाएगी। ताकि किसानों को कोई परेशानी न उठानी पडे़।इस दौरान धीरज सिंह, वैभव कुमार, विकास कुमार, तेजवीर सिंह, सुमित प्रधान, धर्मवीर सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img