Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

New Delhi: अनिश्चितकालीन अनशन पर जल मंत्री आतिशी ने कहा-मैं अनशन पर हूं क्योंकि..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार अपने अनिश्चितकालीन अनशन पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का कहना है, “आज मेरे अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन है। इस दौरान मैं अनशन पर हूं क्योंकि दिल्ली में पानी की भारी कमी है। पिछले 3 हफ्तों से हरियाणा ने सप्लाई कम कर दी है। दिल्लीवासियों को पिछले 3 सप्ताह से हरियाणा सरकार 100 एमजीडी कम पानी दे रही है।

https://x.com/ANI/status/1805100856083378344 

कल डॉक्टर आए और उन्होंने मेरी जांच की, उन्होंने कहा कि मेरा बीपी लो हो रहा है, शुगर लो हो रहा है मेरा वजन कम हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कीटोन का स्तर बहुत बढ़ गया है स्वास्थ्य ठीक है, चाहे मेरे शरीर में कितना भी दर्द हो, इस उपवास को करने का मेरा संकल्प मजबूत है और जब तक 28 लाख दिल्लीवासियों को पानी नहीं मिलेगा, मेरा अनिश्चितकालीन उपवास जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img