जनवाणी संवाददाता |
पुरकाजी: एसएम डिग्री कॉलेज पुरकाजी में नववर्ष के आगमन व 2022 के समापन के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष शाहनवाज कुरेशी सचिव सलमान सईद ने अपने विचार रखें, जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर सचेत रहने के प्रति जोर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में काशिफ निजाम उस्मानी चेयरमैन यूबी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा पूर्ण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा अंत में प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों सलमान सईद द्वारा मुख्य अतिथि को स्मारक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा समस्त अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कपिल, असगर कुरेशी, सरताज फरीदी, शहूर हसन, सईद कुरैशी, कलीम सलमानी, इकरार फरीदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

