Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

एनआईए ने पीएफआई के 25​ ठिकानों पर की छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज तड़के बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, फुलवारी शरीफ मामले में एनआईए एक बार फिर से एक्शन में आ गई है। इसी दौरान टीम ने कर्नाटक, केरल और बिहार के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है।

बता दें कि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। पहली एफआईआर 26 संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई है। जबकि दूसरे में एक का नाम लिया गया है। पहली प्राथमिकी में 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ इलाके में जमा हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को बाधित करने की योजना का उल्लेख है।

वहीं, दूसरे में भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए मारगुब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पकड़ने का उल्लेख है। इससे पहले एनआईए ने पटना के पीएफआई फुलवारी शरीफ मामले में बिहार में कई स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी में डिजिटल उपकरणों और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img