Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Nia Sharma: निया ने थाईलैंड से आग वाला स्टंट करते हुए वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। निया शर्मा टीवी की जानी मानी अभिनेत्री है। इन दिनों अभिनेत्री थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। वहां से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही थी। अब हाल ही में उन्होंने थाईलैंड से आग वाला स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया है।

आग वाला स्टंट किया

बता दें कि, इस वीडियो में निया कुछ खतरनाक आग के स्टंट करती नजर आ रही हैं। एक क्लिप में, वह बीच में कूदती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि एक आदमी रस्सी को गोलाकार गति में घुमा रहा है। मोटी रस्सी में आग लगा दी गई थी। दूसरे वीडियो में, वह खतरनाक तरीके से जलती हुई छड़ को पार करती हुई दिखाई दे रही हैं।

निया को लगी चोट

इस स्टंट में निया को काफी चोट भी लग गई। वे थाईलैंड में काफी मस्ती कर रही हैं।

फैंस ने की निया की तारीफ

फायर स्टेंट के साथ निया डांस करती भी नजर आ रही हैं। थाईलैंड में निया बेबी पिंक शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट शॉर्ट टॉप पहने हुए हैं। निया के इस वीडियो को फैंस ने भी बहुत पसंद किया है। उन्होंने कमेंट्स में निया की तारीफ की है।

इन टीवी शोज में नजर आईं अभिनंत्री

निया शर्मा इससे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आईं थीं। निया खतरों के खिलाड़ी की फाइनलिस्ट रहीं। ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ चुकी हैं। इन शोज के अलावा निया सुहागन चुडैल, विक्की जैन, जन्नत जुबैर, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ दिखाई दी थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img