Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

भगवान पार्श्वनाथ को धूमधाम से चढ़ाया निर्वाण लडडू

  • निर्वाण लड्डू चढ़ाने तीतरो से पैदल पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ धूूमधाम के साथ मनाया गया। दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने निर्वाण लडडू चढ़ाया। कस्बा तीतरो से भगवान पार्श्वनाथ को लडडू चढाने श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पहुंचा, जो आकर्षण का केन्द्र रहा।

बृहस्पतिवार को कस्बा जलालाबाद के 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैनाचार्य पंडित राजकुमार जैन के सानिध्य में प्रात: पाक्षाल पूजन, शान्ति धारा पाठ एवं प्रभु प्रार्थना श्रद्धा के साथ प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर हीरामणी जैन सतेन्द्र जैन द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण ल्डू चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भक्ति भाव से लडडू चढ़ाया।

जिसमें प्रथम एवं मुख्य 23 किलो के लडडू चढ़ाने का सौभाग्य वैभव जैन, आलोक जैन सरधना वालों को मिला। उसके बाद दूरदराज से आए श्रद्धालुओं द्वारा लड्डू प्रसाद चढ़ाया गया। शान्ति धारा जैन राउरकेला, उड़ीसा द्वारा की गई। सहारनपुर के तीतरो कस्बा से जैन श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पदयात्रा करते हुए श्री जी को भारी भरकम लडडू चढ़ाने जलालाबाद के प्रसिद्ध जैन तीर्थ पहुंचा जिसकी सुन्दर झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।

झांकी की अगुवाई विशांक जैन, अशोक जैन, पारस जैन, पियूष जैन, सचिन जैन, गौरव जैन, हिमांशु, राहुल आदि ने की। कार्यक्रम को लेकर प्रबंध समिति ने मन्दिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार जैन निर्दोश कुमार जैन द्वारा जलालाबाद के अतिशय क्षेत्र के विषय मे श्रद्वालुओं को विस्तार से बताया। मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा दूरदराज से आये जैन बंधुओं का स्वागत करते हुए इस क्षेत्र पर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष कृपा का उल्लेख करते हुए संतों की पावन भूमि बताया। इस क्षेत्र की ख्याति सम्पूर्ण भारत वर्ष मे अतिशय पूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सतेन्द्र जैन, तरूण जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, सुभाष जैन, नरेन्द्र जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img