Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

निजामुद्दीन हत्याकांड: दबोचा गया मुख्य आरोपी सलमान, पैर में लगी गोली

  • सूचना पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली ने पहुंचकर जानकारी ली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में बीते 23 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी निजामुदीन की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने पहले व्यापारी की गर्दन चाकू से काटी, फिर सीने गोली मारी। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सलमान को मंगलवार तड़के पुलिस ने शौकीन गार्डन लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया है। कुख्यात के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, दो अन्य बदमाश पुलिस की घेराबंदी के बीच फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया ने बताया सलमान कुख्यात है पहले भी जेल जा चुका है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया सलमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे सलमान अपने दोनों साथियों के साथ एक मकान में छिपा हुआ था। पुलिस पहुंची, तो सलमान ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी है। घायल सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से भागे उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img