Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

नोडल अधिकारी ने कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सराहा

  • नोडल अधिकारी ने गोबर गैस संयत्र, काऊ कडलिंग सेंटर व गोबर से बने उत्पादों को भी देखा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: प्रदेश के विशेष सचिव कृषि ऋषिरेंद्र कुमार ने आज दोपहर नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश की देखभाल व व्यवस्थाओं के लिए निगम अधिकारियों की सराहना की और सुझाव दिया कि प्रदेश की दूसरी बड़ी गौशालाओं में हो रहे नवाचारों को सीखकर उनका कान्हा उपवन गौशाला में प्रयोग करें।

विशेष सचिव कृषि ऋषिरेंद्र कुमार प्रदेश शासन की ओर से नोडल अधिकारी के रुप में गौवंश के संरक्षण व गौशालाओं में उनके रखरखाव का निरीक्षण करने आज सहारनपुर पहुंचे। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ.संदीप मिश्रा ने नोडल अधिकारी को बताया कि 162 नंदी अलग से बनायी गयी नंदी गौशाला में शिफ्ट किये गए हैं। नोडल अधिकारी को गोबर गैस बायो प्लांट, काऊ कडलिंग सेंटर तथा गोबर व गौमूत्र से बनाये जा रहे उत्पादों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। नोडल अधिकारी ने गौशाला की साफ सफाई और गौवंश के रखरखाव की सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्न्ता व्यक्त की कि गौशाला से करीब 45 लीटर दूध हर रोज विक्रय कर गौशाला को आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किये जा रहे है।

विशेष सचिव ने सुझाव दिया कि प्रदेश की बड़ी गौशालाओं में अपनाये जा रहे नवाचारों से सीखकर सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला में भी उन नवाचारों का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने छायादारों वृक्षों की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। इस दौरान अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, उप मुख्य पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.प्रमोद उपरवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img