जनवाणी संवाददाता |
शामली: नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तहसील स्तर पर प्रारंभ हो गई है। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नामांकन प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

मंगलवार को जनपद शामली की तीन नगर पालिका परिषद तथा सात नगर पंचायतों में पूर्वाह्न 11 नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र जमा किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। इस दौरान शामली कलेक्ट्रेट में शामली तहसील के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका परिषद शामली के अलावा नगर पंचायत थानाभवन, जलालाबाद, बनत तथा एलम नगर पंचायत के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हुई।


