Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

हिन्दू नेता के परिवार को खिला दिया नॉनवेज, हंगामा

  • गंगानगर स्थित रोमियो लेन में पहुंचे थे भोजन के लिए, वेटर हिरासत में
  • कई बार हो चुका हंगामा इलाके के लोगों का आरोप, गंगानगर पुलिस का खुला संरक्षण

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: हिन्दू नेता के परिवार को खिला दिया नॉनवेज, गंगानगर स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी हिन्दू संगठन के नेता के परिवार को चिकन यानि नॉनवेज खिला दिया गया। इसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वेटर को हिरासत में ले लिया। हिन्दू संगठन के नेता के साथ उसका परिवार रोमियो लेन रेस्टोरेंट में भोजन के लिए गया था। इस मौके पर परिवार की कई महिलाएं भी मौजूद थीं। खाने के उन्होंने बड़ा आर्डर दिया था। उन्हें खाना सर्व भी कर दिया गया।

आरोप है कि जो खाना उन्हें सर्व किया गया, वो नॉनवेज था। हिन्दू संगठन के नेता के परिवार को जब तक इसका अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी, लेकिन नॉनवेज सर्व किए जाने को लेकर उनका गुस्सा रोमियो लेन रेस्टोरेंट में मौजूद मैनेजर व अन्य स्टाफ पर फूट पड़ा। मामले का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वहां भोजन बनाने वाले व सर्व करने वाले वेटर सभी अपना नाम मुस्लिम बता रहे हैं। इस बात को लेकर भी परिवार की महिलाएं बेहद नाराज नजर आ रही हैं।

वहां काफी देर तक हंगामा चलता है। हंगामे की सूचना पर थाना गंगानगर पुलिस भी पहुंच गई। जिस वेटर ने नॉनवेज सर्व किया था, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिन्दू संगठन का नेता इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन की बात करने लगा तो पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने मिन्नतें करनी शुरू कर दीं और इस बात के लिए मना लिया कि मामले को तूल ना दिया जाए। गंगानगर पुलिस की कोशिश काम आ गयी।

हुक्का बार के लिए खासा बदनाम रोमियो लेन, शांति व्यवस्था को खतरा

गंगानगर स्थित रोमियो लेन इस इलाके में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में खासा बदनाम है। जानकारों की माने तो हुक्का बार के शौकीनों के लिए रोमियो लेन को सबसे ज्यादा मुफीद माना जाता है। इस चक्कर में यहां अनेक बार हंगामे भी हो चुके हैं। जो इसकी कारगुजारियों को जानते हैं, वो परिवार यहां आना कभी पंसद नहीं करते। बताया गया है कि हिन्दू संगठन के जिस नेता व उसके परिवार को यहां नॉनवेज सर्व कर दिया गया, उन्हें भी यहां काम करने वाले मुस्लिम स्टॉफ यहां की बदनामी की पहले कोई जानकारी नहीं थी।

रोमियो लेन में आए दिन हंगामा

आसपास के लोगों की मानें तो रोमियो लेन में आए दिन हंगामा होता है। यहां अक्सर हथियारों से लैस लोगों को आते जाते देखा जाता है। हथियारों से लैस लोगों के आने की पुष्टि खुद रोगियो लेन के मालिक सनी ने भी संवाददाता से की। जब उससे सवाल किया कि यदि ऐसा है तो पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी जाती या यह मान लिया जाए कि पुलिस पर भरोसा नहीं तो उसका कहना था कि पुलिस को इस प्रकार की सूचना देकर भी क्या होने वाला है। उसने मान कि आए दिन रोमियो लेन में हंगामा हाता है। वहीं, दूसरी ओर आसपास के लोगों का आरोप है कि रोमियो लेन की असामान्य गतिविधियों के चलते उनका जीना मुहाल हो गया है।

गंगानगर थाना पुलिस का संरक्षण हासिल

गंगानगर के इस पूरे इलाके के लोगों का आरोप है रोमियो लेन में होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों को गंगानगर थाना पुलिस को पूरा संरक्षण हासिल है। यही वजह से यहां इतनी बार हंगामा होने के बावजूद आज तक पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई मसलन इसको बंद कराने सरीखी कोई कार्रवाई नहीं की। न ही इलाके की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन चुके इस रेस्टोरेंट को लेकर आज तक जिला प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारियों को कोई रिपोर्ट ही भेजी है,

ताकि आला अफसरों के स्तर से कार्रवाई की जा सके। आए दिन यहां होने वाले हंगामों व शांति व्यवस्था को खतरा देखते हुए लोग थाने पर जाकर शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिस बजाए कार्रवाई के लीपापोती करती है। जैसे कि हिन्दू संगठन के नेता के परिवार जनों को नॉनवेज परोस दिए जाने के मामले में कर दिया गया। बजाए कार्रवाई के थाना पुलिस का सारा जोर मामले को मैनेज करने पर रहा।

एक्सीडेंट है और कुछ नहीं

हिन्दू नेता की फैमिली को नॉनवेज परोसने के मामले को लेकर जब रेस्टोरेंट के मालिक सनी अग्रवाल से बात की गई तो उसका कहना था कि यह एक एक्सीडेंट भर है, और कुछ नहीं। इसको ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है

वेटर को लिया हिरासत में

गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में हिन्दू परिवार को नॉनवेज परोस दिया गया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। वेटर को हिरासत में ले लिया गया है। -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img